विधायक ने की जनसुनवाई
खैरथल. कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक करते विधायक रामहेत यादव।
भास्कर न्यूज|खैरथल
कस्बेमें बुधवार को विधायक रामहेत सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वार्डों में जनसुनवाई की। मातोर रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय पर विधायक ने जयपुर में 13 दिसम्बर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का ब्यौरा मांगा।
जिस पर महामंत्री कंवलजीत सिंह ने बताया कि खैरथल से करीबन 250-300 कार्यकर्ता 6 बसों में 13 दिसम्बर को जयपुर पहुंचेंगे। 13 दिसम्बर को सुबह 8 बजे कस्बे में अलग-अलग स्थानों से बसों को रवाना किया जाएगा। इसके बाद विधायक ने वार्ड 14, 15, 18 के नागरिकों की जनसुनवाई की तथा वार्डों में विद्युत सप्लाई रोड़ लाईट की व्यवस्था सुचारू करने के निर्देश सहायक अभियंता को मौके पर बुलवाकर दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि शीघ्र ही ऊर्जा मंत्री से मिलकर खैरथल में 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल परवाना, पुरुषार्थी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सेवक लालवानी, मीडिया प्रभारी डॉ. रिंकू मेहता, प्रमिल जसोरिया, किशनलाल जाटव, मनीष शर्मा, तरुण दुलानी आिद मौजूद रहे।