- Hindi News
- मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
ठेकेदारके जरिए नगरपालिका के सभी वार्डों में सफाई का कार्य करने वाले अस्थायी सफाई कर्मियों ने मानदेय वृद्धि आवश्यक कार्य के लिए अवकाश देने की मांग को लेकर नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मियों ने बताया कि पूर्व में ठेकेदार की ओर से उनको पांच हजार रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जाता था लेकिन अब वर्तमान में नगरपालिका की ओर से नए ठेकेदार को लगाया गया है जिसकी ओर से मानदेय घटाकर अब मात्र 42 सौ रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इससे उनके परिवार का पालन-पोषण दूभर हो गया है। इसके अलावा आवश्यक कार्य के लिए अवकाश भी नहीं दिया जाता। इन्हीं मांगों को लेकर ठेकेदार के जरिए कार्यरत 50 अस्थायी सफाई कर्मियों ने मंगलवार को दोपहर बाद कार्य बहिष्कार कर दिया तथा बुधवार को सुबह नगरपालिका पर प्रदर्शन किया इसके बाद दोपहर बाद नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल से सफाई कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर बैठक की। इसमें मानदेय वृद्धि अवकाश देने की मांग पर सहमति बनी। सभी अस्थायी कर्मचारी गुरुवार सुबह कार्य पर लौटेंगे। इधर नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी राहुल अग्रवाल ने बताया कि सफाई कर्मियों ठेकेदार की आपसी सहमति बन गई है गुरूवार से सभी अपना कार्य संभालेंगे।
खैरथल. मांगों को लेकर नगरपालिका पर प्रदर्शन करते अस्थायी सफाईकर्मी