पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरसौली रोड पर मिलेंगे मजदूर मिस्त्री

हरसौली रोड पर मिलेंगे मजदूर मिस्त्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके रेलवे फाटक पर एकत्रित होने वाले मिस्त्री-मजदूरों का स्थान बदल दिया गया है। मिस्त्री मजदूर अब हरसौली रोड पर गुप्ता नर्सिंग होम के सामने एकत्रित होंगे। स्थान परिवर्तन के लिए बुधवार सुबह प्रशासन ने समझाइश की। नायब तहसीलदार मधुसूदन शर्मा ने बताया कि रेलवे फाटक पर लंबे समय से सुबह 7 से 9 बजे तक सैकड़ों की संख्या में मिस्त्री मजदूर एकत्रित होते हैं। जिससे यहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है तथा दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा ये लोग रेल की पटरियों पर जमावड़ा रखते हैं। इसके अलावा सुबह स्कूली छात्राओं महिलाओं का भी यहां से निकलना दूभर हो जाता था।

इन समस्याओं को दूर करने के लिए रेलवे फाटक पर एकत्रित सभी मिस्त्रियों मजदूरों से स्थान परिवर्तन को लेकर बातचीत की गई। इस पर सभी ने भविष्य में हरसौली रोड स्थित गुप्ता नर्सिंग होम के सामने एकत्रित होने का निर्णय लिया। इस दौरान नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी राहुल अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल सहित अन्य नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

खैरथल. रेलवे फाटक पर मिस्त्री-मजदूरों को समझाते अधिकारी।