बस में दो यात्री बिना टिकट मिले
अलवर. निरीक्षणके दौरान शुक्रवार को तिजारा आगार की बस में दो यात्री बिना टिकट मिले। उनसे 36 रुपए किराए और जुर्माने के वसूल किए गए हैं। अलवर आगार के मुख्यप्रबंधक मकबूल अहमद ने बताया कि इस अागार के उडन दस्ते ने खैरथल से किशनगढ़बास जा रही तिजारा आगार की बस का निरीक्षण के दौरान दो यात्री बिना टिकट मिले। यात्रियों से जुर्माना और किराया वसूल किया गया जबकि परिचालक रिमार्क लगाया गया है।