पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खैरथल से दिल्ली बस का संचालन आठ से बंद

खैरथल से दिल्ली बस का संचालन आठ से बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम| खैरथलसे दिल्ली जाने वाली एक मात्र रोडवेज बस का संचालन आठ दिनों से बंद है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि खैरथल से दिल्ली वाया कोटकासिम, बूढ़ी बावल के रूट पर तिजारा आगार की मात्र एक बस चल रही थी, लेकिन यह बस आठ दिन से नहीं रही है। इस रूट से सुबह के समय काफी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। यात्रियों ने बताया कि पूर्व से ही रूट पर रोडवेज का संचालन ठीक तरीके से नहीं हो रहा। आए दिन लोगों को बस का इंतजार करना पड़ता। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अब आठ दिनों से बस इस रूट पर नहीं रही है। तिजारा डिपो के मुख्य प्रबंधक रामोतार बुनकर ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते बसों को रोक दिया गया था। 14 फरवरी से बस चला दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...