पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गरीबों के इलाज में फिसड्डी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश

गरीबों के इलाज में फिसड्डी सीएचसी प्रभारियों को निर्देश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहस्वास्थ्य बीमा योजना में पात्र मरीजों को इलाज देने में फिसड्डी सीएचसी प्रभारियों की बुधवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम विनय कुमार नगायच ने बैठक ली। बैठक में एडीएम नगायच ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गरीबों को इलाज देने में स्थिति शीघ्र नहीं सुधारी तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले पात्र मरीजों की पात्रता के लिए पूछा जाए, जिससे दो रुपए किलो अनाज लेने वाले खाद्य सुरक्षा योजना की सूची में शामिल बीमा लोगों को कैशलेस इलाज मिल सके। इसके लिए डाॅक्टर सभी मरीजों के भर्ती टिकटों पर पैकेज कोड डालें और मरीज की पात्रता की जानकारी भी लें। गरीब रोगियों को इलाज देने में सबसे कमजोर रही हरसौली, खैरथल, मुंडावर, लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव, मांढ़ण एवं नीमराना सीएचसी के प्रभारियों को तुरंत स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिप्टी सीएचएचओ डॉ. छबील कुमार भी मौजूद रहे।

एडीएमकी मीटिंग के बाद इलाज के लिए बढ़े पात्र रोगी

एडीएमविनय कुमार नगायच की डाॅक्टरों के साथ मीटिंग के बाद राजीव गांधी अस्पताल में इलाज के लिए गरीब रोगियों संख्या बढ़ गई है। एडीएम के निर्देश के बाद भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में दो दिन में 47 केस पैकेज में शामिल किए गए हैं। अब अस्पताल में योजना में शामिल पात्र रोगियों की कुल संख्या 302 हो गई है।

खबरें और भी हैं...