पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की सतर्कता से झगड़ा टला

पुलिस की सतर्कता से झगड़ा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर|पुलिस कीसतर्कता से सोमवार दोपहर को रेलवे स्टेशन पर झगड़ा होने से टल गया। जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि दोपहर 12 बजे थाने के लैंड लाइन टेलीफोन पर सूचना मिली की जयपुर-खैरथल ट्रेन के स्टेशन के आगमन के दौरान युवाओं के दो गुटों के बीच झगड़ा हो सकता है। इस सूचना के आधार पर स्टेशन पर वर्दीधारी और सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। दोपहर ट्रेन आगमन के समय पर ट्रेन से उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों पर नजर रखी गई। ट्रेन से उतरने वाले युवकों को पुलिस ने रूकने नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है एक गुट के युवक अपने साथ हॉकी की स्टिकें डंडे साथ लाए थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता को देख वे स्टेशन के बाहर से ही लौट गए।