सब्जी मंडी बदहाल, लोग परेशान
खैरथल. सब्जी मंडी में अतिक्रमण से संकरे हुए रास्ते।
20 फीट का रास्ता रह गया मात्र 4 फीट का
सब्जीमंडी में अतिक्रमण के हालात इस कदर बदतर हैं कि दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण कर 20 फीट के चौड़े रास्ते को मात्र 4 से 5 फीट का छोड़ दिया है। सब्जी मंडी के मुख्य चौक पर दुकानदारों ने जिनकी दुकानें मात्र 10 फीट की हैं उन्होंने करीबन 50 फीट तक चौक पर अपनी सब्जी की दुकानें लगाकर संपूर्ण चौक को अपने कब्जे में ले रखा है। जिनको कहने-सुनने वाला कोई नहीं है। प्रशासन भी इन दुकानदारों के प्रति कोई सख्त कदम उठाने को तैयार नहीं है।
आवारापशु दिनभर करते हैं विचरण: सब्जीमंडी में दिनभर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। जो अनेक बार सब्जी खरीदने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं राहगीरों को घायल कर चुके है। इसके अलावा निकट ही रेलवे लाइनें भी हैं जिन पर घूमते हुए ये आवारा पशु रेल से कट जाते हैं। इससे रेल यातायात भी प्रभावित हो जाता है। बावजूद इसके तो नगरपालिका से और ही कृषि उपज मंडी समिति की ओर से कोई कदम उठाया जाता है।
भास्कर न्यूज| खैरथल
कस्बेकी सब्जी मंडी के हालात अत्यंत दयनीय होने के कारण आमजन परेशान है। सब्जी मंडी के हालात इस कदर बदतर हैं कि यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। सुबह-सुबह जब किसान वर्ग अपनी बाड़ी में से सब्जी तोड़कर सब्जी मंडी में आते हैं तो उन्हें सब्जी के भारी-भरकम बोरे अपने सर पर लादकर बेचने के लिए आना पड़ता है। कई बार रास्तों में हो रहे अतिक्रमण के चलते सब्जी लेकर आने वाले किसान सब्जी समेत रास्तों में गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। इसके अलावा सब्जी लेने के लिए आने वाले उपभोक्ता भी डरे-सहमे से सब्जी मंडी में आते हैं कि कहीं उनके साथ कोई हादसा घटित हो जाए। विशेष रूप से महिलाओं ने तो डर के मारे धीरे-धीरे अब सब्जी मंडी में आना भी कम कर दिया है।
^सब्जीमंडी के लिए पर्याप्त जगह नहीं है सब्जी मंडी की भूमि स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन नई सब्जी मंडी नहीं बनने तक समस्या बनी रहेगी। दुगर्दासपरवाना, अध्यक्ष फल सब्जी मंडी, खैरथल
^सब्जीमंडी में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी तथा नई सब्जी मंडी के लिए भूमि का प्रस्ताव ले रखा है। लेकिन उस पर किसानों की ओर से स्टे ले रखा है रामविलासयादव, सचिव कृषि उपज मंडी, खैरथल