आज से चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन बसें
पटवारीभर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे और रोडवेज शुक्रवार से परीक्षा स्पेशल ट्रेन और बस चलाएगी। जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 12 फरवरी को शाम 6.05 बजे जयपुर से चलकर रात 8.33 बजे अलवर आएगी और 10.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह ट्रेन रात 3.50 बजे रेवाड़ी से चलकर 13 फरवरी को सुबह 4.55 बजे अलवर आएगी और सुबह 7.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। ट्रेन जयपुर, गांधीनगर, जगतपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, अलवर, पड़ीसल, खैरथल रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी। इसमें 10 जनरल कोच होंगे। इसके अलावा जयपुर- अलवर के बीच 13 फरवरी को परीक्षा स्पेशल दो ट्रेन चलाई जाएंगी। रोडवेज की ओर से बुधवार रात 10.15 बजे, 10.45 बजे रात 11.15 बजे झूंझुनू के लिए परीक्षा स्पेशल बस चलाई जाएगी।
13 फरवरी को झुंझुनूं के लिए सुबह 4.15 बजे 4.45 बजे, भरतपुर के लिए सुबह 4.30 बजे, 4.45 बजे, 5.10 बजे, 5.30 बजे, 5.40 बजे 5.50 बजे जयपुर के लिए सुबह 4.20 बजे 5 बजे परीक्षा स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों के लिए रोडवेज की ओर से रिजर्वेशन भी किया जा रहा है। इनके अलावा जिस रूट पर अधिक यात्रीभार होगा वहां अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएगी।