- Hindi News
- National
- जूली के जिलाध्यक्ष डॉ. कर्णसिंह के उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जोश
जूली के जिलाध्यक्ष डॉ. कर्णसिंह के उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में जोश
अलवर| जिलाकांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक टीकाराम जूली प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पूर्व सांसद डा. कर्णसिंह यादव के नियुक्त होने पर कांग्रेसियों में जोश है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह करीब एक दर्जन स्थानों पर जिलाध्यक्ष जूली का साफा, माला एवं गुलदस्ते भेंटकर कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि वे सभी जाति, धर्म के लोगों के आशीर्वाद से जिलाध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि मुझे जिलाध्यक्ष का पद मिला है लेकिन मैं कांग्रेस के आम कार्यकर्ता की तरह कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। कांग्रेस पूरी तरह विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जिले की समस्याओं को विधानसभा में उठाने का काम करेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि वे शादी समारोह में थे। सबसे पहले जिलाध्यक्ष बनने की सूचना फोन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उन्हें दी। इसके बाद वे भर्तृहरि धाम पहुंचे और बाबा के धोक लगाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली का कुशालगढ़, अकबरपुर, सिलीसेढ़, उमरैण, केसरपुर सहित एक दर्जन स्थानों पर साफा माला पहनाकर स्वागत किया गया।
खेड़ली: पूर्वविधायक टीकाराम जूली के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रतन सिंह डा. कर्णसिंह यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खेड़ली में सेवादल जिला संगठक महेंद्र धवन, किसान कांग्रेस अध्यक्ष रवि वकील, अरविंद अवस्थी, जगदीश लखेरा, कमल नरुका, महिला अध्यक्ष बृजबाला मीणा, महेंद्र जैन, रमन सरपंच, डॉ. मुकेश आर्य सहित कई कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी।
मालाखेड़ा: मालाखेड़ाब्लाक अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने मालाखेड़ा, उमरैण ब्लाॅक अध्यक्ष उमरदीन ने उमरैण पूर्व प्रधान शिवलाल गुर्जर ने श्यामगंगा में लड्डू बांटे।
किशनगढ़बास: वरिष्ठकांग्रेस नेता सूर्यदेव सिंह बारेठ सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मिठाई बांटी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रहमत शाह अल्वी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजीव बारेठ, धनसिंह पटेल, हरिसिंह, सुंदर, ठेकेदार धीरू भाई, भवानी सिंह, लालजी, अशोक, राजू, अली मोहम्मद, भौरेलाल, रत्तीराम मौजूद थे।
खैरथल: खैरथलकांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मिठाइयां वितरित कर खुशी व्यक्त की गई। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक डाटा, जिला उपाध्यक्ष गिरिश डाटा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जय हेडाऊ, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मेहनदीन खान, टिंकू सरदार, फतह मोहम्मद, नानक सिंह, कपिल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
रामगढ़: तहसीलरंगमंच के सामने रिंकू बाबा के नेतृत्व में एकत्रित कांग्रेस समर्थक युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस मौके पर दीपक शर्मा, दीपक ठाकर, मनीष जैन, नमन कुकरेजा, डीके, लोकेश शर्मा, बिल्ला, साहिल, बंटी गालव, रिंकू बाबा, राजन सिंह, मदन सैनी, नवीन चौधरी, शौकत खान अजय चौधरी मौजूद थे।
अलवर. कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पूर्व विधायक टीकाराम जूली का स्वागत करते लोग।