वार्षिक मेला 20 को
अलवर. संतशिरोमणि स्वामी आयललाल साहब का वार्षिक मेला 20 दिसंबर को कृषि उपज मंडी के एनईबी हाउसिंग बोर्ड में भरेगा। इस दिन सुबह 10 बजे झंडारोहण, दोपहर 12 रात 8 बजे भंडारा, शाम 4 से 7 बजे तक कीर्तन, शाम 7 बजे पल्लव का कार्यक्रम होगा। संत शिरोमणि भगत साहब मंघुमल आगरा, संत शिरोमणि लालचंद मोठूका, संत शिरोमणि कल्याण भगत इस्माइलपुर मोहन भगत खैरथल भजनों की प्रस्तुति देंगे।