पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की वारदात राेकने के लिए व्यापािरयों को किया जागरुक

चोरी की वारदात राेकने के लिए व्यापािरयों को किया जागरुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल| कस्बेथाना परिसर में आयोजित सीएलजी सदस्यों की बैठक के दौरान किशनगढ़बास पुलिस उपाधीक्षक त्रिलोकीनाथ शर्मा ने सीएलजी सदस्यों से कस्बे की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान बाजार में सर्दियों के मौसम को देखते हुए चोरियों को लेकर सतर्कता के बारे में विचार-विमर्श किया गया। जिसके तहत किशनगढ़बास पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में थाना अधिकारी हरिनारायण मीणा पुलिस स्टाफ सहित सीएलजी सदस्यों ने बाजार में मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत करते हुए रात्रि के समय में दुकानों की लाइटें जलती हुई छोड़ने दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए इस दौरान शेरसिंह सैनी, डॉ. रिंकू मेहता, सेवक लालवानी, फतेह मोहम्मद, प्रहलाद छंगाणी, लक्खीराम, बनवारीलाल आर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे

पंचायतचुनावों में सीएलजी सदस्य बरतें सतर्कता

मालाखेड़ा|थानापरिसर में रविवार को थाना प्रभारी शिवराज सिंह की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। इसमें थानाप्रभारी ने सीएलजी के सदस्यों से आगामी पंचायत राज के चुनाव शांति से करवाने का आह्वान किया तथा क्षेत्र में पंचायत चुनावों में अशांति फैलाने वाले समाज कंटकों की सूची मांगी ऐसे लोगों पर नजर रखने का आह्नान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुभाष चौक, बस स्टैंड पर अवैध वाहन हटाने नशीली दवाओं की बिक्री रोकने की मांग की।

खैरथल. बाजार में दुकानदारों को निर्देश देते हुए डीएसपी त्रिलोकीनाथ शर्मा