पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्याज के भाव में तेजी से किसान व्यापारी खुश

प्याज के भाव में तेजी से किसान व्यापारी खुश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल. भावों में तेजी से मंडी में भी प्याज की आवक बढ़ गई है।

भास्कर न्यूज | ख्रैरथल

कस्बेमें अस्थायी प्याज मंडी में रही प्याज के भावों में तेजी आने से किसान व्यापारी वर्ग खुश नजर रहा है। व्यापारी बलबीर सैनी ने बताया कि मंडी में प्याज की आवक घटने के कारण भावों में तेजी गई है। जहां पहले भाव 300 से 500 रुपए चल रहे थे वहीं अब भाव 400 से 650 रुपए प्रति मन के चल रहे हैं। भाव बढ़ने से प्याज लेकर आने वाले किसानों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है। व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय प्याज को किसानों से खरीदकर मांग के अनुसार बंगाल, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में भेजा जाता है।