ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित
खैरथल. कस्बेमें ब्राहम्ण समाज की बैठक मातोर रोड स्थित परशुराम भवन में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए आगामी 14 दिसम्बर को शपथ ग्रहण समारोह करने का निर्णय लिया गया। इस संदर्भ में समाज के प्रवक्ता मनीष शर्मा ने बताया कि 14 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे मातोर रोड स्थित परशुराम भवन में ब्राहम्ण समाज का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह मनाया जाएगा समारोह के मुख्य अतिथि पं. धर्मवीर शर्मा होंगे एवं अध्यक्षता महेश भारद्वाज करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रोहिताश्व शर्मा, संजय शर्मा, विष्णुदत्त गौड़, रामगोपाल शर्मा, यशपाल त्रिपाठी, नरेन्द्र शर्मा, आशा स्वामी, कृष्णमुरारी गंगावत, त्रिलोकीनाथ शर्मा होंगे।