टैंपो-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
कस्बेमें गुरुवार सुबह मातोर रोड पर टैंपो बाइक की टक्कर में एक जने की मौत हो गई दूसरा गंभीर घायल हो गया। मातोर निवासी प्रदीप साजिद बाइक से सुबह 9 बजे खैरथल सिलेंडर भरवाने के लिए रहे थे। मातोर खैरथल के बीच टोल नाके के करीब रास्ते में टाटा मैजिक से बाइक की टक्कर हो गई।
मौके पर बाइक चालक प्रदीप की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पीछे बैठा हुआ साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साजिद को खैरथल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद साजिद को अलवर रैफर कर दिया गया। टैंपो चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
खैरथल. दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टैंपो।