जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
रामगढ़|राजकीय माध्यमिकविद्यालय ककराली में हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है। प्रधानाध्यापक बिंदु ने बताया कि विद्यालय में हैंडपंप खराब होने से पोषाहार बनाने एवं पेयजल के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है।
खैरथल. पेयजल कनेक्शन कटने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।
हैंडपंप खराब होने से परेशानी
भास्कर न्यूज| खैरथल
कस्बेके खैरथल गांव में पेयजल समस्या के निदान के लिए डाली गई नई पेयजल लाइन की खुदाई के दौरान पुराने उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट गए जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की समस्या से निराकरण के वार्ड नं. 01, 04, 05, 06 में जलदाय विभाग की ओर से खैरथल गांव में पेयजल लाइनें डाली गई जिसके तहत लापरवाही से काम करते हुए पहले की पेयजल लाइनों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिससे पुरानी लाइनें कट गई। अब विगत तीन-चार रोज से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। उपभोक्ता अपने खर्चे पर लाइनों की मरम्मत करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
^ठेकेदारअपने स्तर पर क्षतिग्रस्त लाइनों को चेक करके इसकी मरम्मत करवा रहे हैं। -अशोकगुप्ता, एईएनपीएचईडी, खैरथल