रामचरित मानस पाठ प्रारंभ, हवन आज
कन्हैयालाल झालानी अध्यक्ष बने
आयुर्वेद शिविर में 150 रोगियों का उपचार
डाइट में हुई प्रधानाचार्यों की लीडरशिप ट्रेनिंग
आईएएस श्याम विनोद को दी श्रद्धांजलि
यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार
अलवर | तीनदिवसीय गोविंददेव महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को बजाजा बाजार स्थित महावर गोविंददेव मंदिर में सुबह रामचरित मानस पाठ प्रारंभ हुए। सोमवार को सुबह हवन के बाद प्रसाद होगा। इसी के साथ गोविंददेव महोत्सव का समापन होगा। महावर वैश्य महासभा के अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता ने बताया कि सुबह पूजन के बाद रामचरित मानस प्रारंभ हुए। दोपहर को मंदिर में कीर्तन हुआ, जिसमें महिला मंडली ने मोहनी सूरत वाला... सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य भी किया। संध्या आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सोमवार को रामचरित मानस पाठ संपन्न होंगे। इस अवसर पर भगवान गोविंददेव का अभिषेक किया जाएगा। हवन, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।