पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यात्रियों के इंतजार में खड़ी रही ट्रेन

यात्रियों के इंतजार में खड़ी रही ट्रेन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| स्टीमएक्सप्रेस रविवार को यात्रियों के इंतजार में 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके चलते यह ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवाना हुई जबकि यहां से इस ट्रेन का रवाना होने का समय दोपहर 1 बजे का है। स्टीम एक्सप्रेस से शनिवार को 24 यात्री अलवर आए थे। इनमें से 15 सैलानियों को रविवार को स्टीम एक्सप्रेस से दिल्ली कैंट जाना था। ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय तक सभी यात्रियों के नहीं पहुंचने तक खड़ी रही। इस दौरान जयपुर- खैरथल एक्सप्रेस ट्रेन के रवाना होने के समय हो गया। यह ट्रेन स्टीम एक्सप्रेस से पहले रवाना की गई। कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक जेपी शामदिया ने बताया कि दोपहर 1.20 बजे स्टीम एक्सप्रेस को रवाना किया। तब तक इस ट्रेन के सभी 15 यात्री चुके थे।

नहींदिखा टाइगर : दिल्लीरवाना होने से पूर्व सैलानियों ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें टाइगर को छोड़ अन्य वन्य जीव पक्षी दिखाई दिए।

खबरें और भी हैं...