पानी को लेकर प्रदर्शन
खैरथल| सोमवारको नगरपालिका में बैठक के दौरान पानी की समस्याओं को लेकर नपा परिसर में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर पानी की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। कस्बे के वार्ड 13 24 में पानी की समस्या को लेकर सोमवार को वार्ड 13 से पार्षद मंजू देवी, पूर्व पार्षद हनीफ खां, लक्ष्मी बसवाल, हाजी रहमान वार्ड 24 से अंजली, गुड्डो, निर्मला, अमरूदी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने पालिका की बोर्ड की बैठक के दौरान पहुंचकर नगर पालिका परिसर में जलदाय विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विधायक रामहेतसिंह यादव एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष से समस्या का समाधान करने की बात कही। विधायक एवं पालिका उपाध्यक्ष ने सभी महिला एवं पुरुषों को बोर्ड रूम में बुलाकर समस्या सुनकर जलदाय वजेईएन एईएन को एक सप्ताह में समाधान करने के लिए कहा।