खैरथल मंडी होगी स्थानांतरित
खैरथलसब्जी मंडी जल्द ही स्थानांतरित होगी। यह कहना है विधायक रामहेत यादव का। यादव सोमवार को खैरथल सब्जी मंडी में स्वागत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि मंडी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कस्बे की स्थिति को देखते हुए मंडी का बड़ा होना आवश्यक है जिससे किसानों व्यापारियों दोनों को राहत मिल सके। अध्यक्षता किशनगढ़बास प्रधान ओमप्रकाश रोघा ने की। विशिष्ट अतिथि पालिका उपाध्यक्ष हरीश रोघा, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जाटव, मंडल अध्यक्ष प्रमील जसोरिया, भाजपा नेता नरूका रहे।