पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरसौली उपपंजीयक कार्यालय पर एसीबी का छापा, रिटायर्ड क्लर्क से ~ 40 हजार बरामद

हरसौली उपपंजीयक कार्यालय पर एसीबी का छापा, रिटायर्ड क्लर्क से ~ 40 हजार बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को उपपंजीयक कार्यालय हरसौली में छापा मारकर सेवानिवृत क्लर्क से 40 हजार की राशि बरामद की है। जमीनों की रजिस्ट्री के बदले ली गई रिश्वत की राशि को सब रजिस्ट्रार सेवानिवृत क्लर्क के पास जमा कराता था।

एसीबी के डीएसपी सलेह मोहम्मद ने बताया कि पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि हरसौली स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत सब रजिस्ट्रार कृष्ण गोपाल मुखीजा जमीन प्लाट मकानों की रजिस्ट्री के एवज में रिश्वत लेते हैं। रिश्वत की राशि को रखने के लिए उन्होंने कोटकासिम तहसील के रिटायर्ड क्लर्क अजमत खां को रखा हुआ है। रविवार शाम करीब पांच बजे एसीबी टीम ने उपपंजीयक कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान अजमत खां कुर्सी पर बैठा मिल गया। टीम ने उसकी तलाशी ली तो 40 हजार रुपए मिले। पूछताछ करने पर अजमत खां ने बताया कि राशि कृष्ण गोपाल मुखीजा ने उसे दी है। एसीबी ने राशि को जब्त कर लिया है। शेषपेज |12



टेबलकुर्सी लगाकर बैठता था दलाल

हरसौली उपपंजीयक कार्यालय में रिश्वत की राशि रखने के लिए अजमत खां को रखा हुआ था। इसके बदले उसे भी कुछ राशि मिलती थी। डीएसपी सलेह मोहम्मद ने बताया कि छापे की कार्रवाई के दौरान रिटायर्ड क्लर्क सरकारी कर्मचारी की तरह कार्यालय में टेबल कुर्सी लगाकर बैठा मिला। उन्होंने बताया कि सब रजिस्ट्रार रिटायर्ड क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट को एसीबी मुख्यालय जयपुर भेजा जाएगा।

खैरथल. एसीबी की कार्रवाई के दौरान लाल काली स्वेटर में नायब तहसीलदार।

खबरें और भी हैं...