कन्हेयालाल झालानी अध्यक्ष बने
खैरथल | कस्बेके नवीन मंडी यार्ड में मुनीम संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के चुनाव लिए बैठक का आयोजन किया गया। मुनीम संगठन के संरक्षक हरद्वारी लाल खंडेलवाल ने बताया कि बैठक के दौरान चुनाव अधिकारी रमेश शर्मा ने सर्वसम्मति से कन्हैयालाल झालानी को संगठन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।