पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर रेलवे को मिले कई पुरस्कार

अलवर रेलवे को मिले कई पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जयपुरकी गणपति नगर रेलवे काॅलोनी में शुक्रवार को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में अलवर को छह पुरस्कार मिले हैं। जयपुर मंडल में हिंदी में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए स्टेशन अधीक्षक एसएन शर्मा, हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता कविता पाठ में प्रथम पुरस्कार, स्वरचित कविता के लिए हिंदी में कार्य के दौरान 30 हजार शब्द लिखने पर गृह मंत्रालय की ओर से अलवर के स्टेशन मास्टर महेश शर्मा, श्रुति लेख के लिए अलवर स्टेशन अधीक्षक के खलासी अजय को सांतवना पुरस्कार मिला है। हिंदी में अधिक से अधिक कार्य करने के लिए जयपुर मंडल के छोटे स्टेशन की शील्ड खैरथल स्टेशन को दी गई है। मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक दीपक दवे ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डीआरएम वीरेंद्र कुमार, एडीआरएम रविलेश, आिद मौजूद थे।