पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लीडरशिप प्रशिक्षण कल से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत न्यूपा एवं यूकेरी के सहयोग से लीडरशिप डवलपमेंट कार्यक्रम के तहत 4 दिवसीय लीडरशिप प्रशिक्षण 14 फरवरी सुबह 10 बजे से डाइट में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी हरवंश राय ने बताया कि संस्था प्रधानों में अपेक्षित प्रशासनिक एवं लीडरशिप गुण विकसित करने के लिए प्रशिक्षण में प्रथम चरण के आदर्श विद्यालयों के 69 प्रधानाचार्य, राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों के 4 प्रधानाचार्य, शारदे बालिका छात्रावासों के 4 नोडल प्रधानाचार्य एवं अधिकतम नामांकन वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरथल के एक प्रधानाचार्य शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...