पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला आयुर्वेद अधिकारी ने लिया व्यवस्था का जायजा

जिला आयुर्वेद अधिकारी ने लिया व्यवस्था का जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडेला. आयुर्वेदविभाग राजस्थान अजमेर के सानिध्य में विशेष संगठन योजनांतर्गत पाइल्स, बवासीर, भगंदर का 10 दिवसीय अंतरंग एवं बहिरंग निशुल्क आयुर्वेद शल्य चिकित्सा शिविर बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला में शुरू होगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल शर्मा ने मंगलवार को शिविर स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शिविर 19 दिसंबर तक चलेगा। 10 11 दिसंबर को शिविर स्थल पर सुबह 10 बजे से भर्ती रोगियों का पंजीयन होगा। शिविर में ओपीडी में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक प्रतिदिन आयुवेर्वेद चिकित्सक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क इलाज करेंगे। शिविर स्थल पर शर्मा के साथ शिविर प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. भगवती प्रसाद शर्मा, आयुर्वेद नर्सेज के जिलाध्यक्ष छीतरमल सैनी, कमल मुदगल हीरालाल वर्मा भी मौजूद थे।