पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति की रैली आज

राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति की रैली आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडेला. राजस्थानीभाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूचित में स्थान दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को रैली निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि अन्ना टीम भारतीय क्रांतिकारी संगठन के सानिध्य में राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति राजस्थान द्वारा गणेशधाम से सीकर तक रैली निकाली जाएगी। समिति के संयोजक बलवीर सिंह भारतीय ने बताया कि रैली कलेक्ट्रेट के सामने संपन्न होगी।

नांगलमें भजन संध्या

पलसाना.ग्रामनांगल में सोमवार रात भजन संध्या हुई। बालाजी मंदिर में पं. नाथूलाल पुजारी ने हनुमानजी का दरबार सजाया। शेखावाटी के कलाकारों ने गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। मंगलवार सुबह दिव्य ज्योत दर्शन पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर दामोदर प्रसाद शर्मा, पं. मोहनलाल सुरोलिया, देवानंद शर्मा, रामगोपाल, पवन, विकास, राकेश, हिमांशु लक्की आदि मौजूद थे।