सीकर। ग्राम पंचायत खटूंदरा के ग्राम सोला में गुरुवार को ग्रामीणों विद्यार्थी ने अध्यापक बढ़ाने की मांग को लेकर स्कूल को ताला जड़ दिया धरने पर बैठ गए। दो अध्यापक लगाने के बाद ताला खोला धरना हटाया गया।
तालाबंदी की सूचना पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय सीकर ओमप्रकाश चलका के आदेशानुसार राउमावि खंडेला के प्रधानाचार्य सुलतानराम पालीवाल मौके पर पहुंचे और ताला खुलवाया। स्कूल में दो अध्यापक बढ़ाने का आदेश जारी किया। चार घंटे बाद लगभग दो बजे ताला खोला दिया। स्कूल में 130 छात्र अध्यनरत हैं। रामावि गोकुलकाबास के खेमाराम रामवि रोयल के मुरलीधर को सोला लगाया गया है।