ताले तोड़कर घुसने चोरी का मुकदमा दर्ज
खंडेला | खरीदशुदाहवेली के ताले तोड़कर जबरन घुसने सामान चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। रमेश जाट निवासी बड़जी की ढाणी नाथूराम गुर्जर, हरीप्रसाद गुर्जर निवासी मेहरों की ढाणी ने सुभाष मील, शंकर मील, किशोर सैनी, फूलचंद जाट, ओमप्रकाश सैनी, कजोड़मल कुमावत, प्रशांत सैनी चंद्रप्रकाश सैनी के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड 11 स्थित दुकानात मकानात को हरीप्रसाद गुर्जर, राजेंद्र निठारवाल, शेख इकबाल हुसैन, सब्ज अली, किशनलाल सोनी ने जरिए रजिस्ट्री ललिता मिश्रा से खरीदी। इसी संपति को लेकर विवाद है।