एटीएम लूट के सरगना का सरेंडर 13 मुकदमों में चल रहा था फरार
खाचरियावास में 12 लाख से भरा एटीएम लूटने वाले गिरोह के सरगना पवन मीणा ने शनिवार को खंडेला थाने में सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ एटीएम लूट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। शनिवार दोपहर में वह अचानक खंडेला थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि खाचरियावास में एटीएम तोड़ने वाले गिरोह के सरगना पवन मीणा की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी का दबाव बना रही थी। शनिवार दोपहर में उसने खंडेला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह पहले से जयपुर जिले के प्रागपुरा अन्य इलाकों में हुई एटीएम लूट की 13 वारदातों में लिप्त रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हरबार टोल बूथ के सीसीटीवी से बची गैंग
आरोपीपवन मीणा उसकी गैंग ने जयपुर के रेनवाल जोबनेर इलाके में कई वारदातें की थी। वे हमेशा खाटू दांता रूट से ही उधर जाते थे। ऐसे में इनको पता था कि खाचरियावास में एटीएम लगा है। इस रास्ते से कई बार आए लेकिन एक बार भी टोल से नहीं गुजरे जिससे इनकी गाड़ी सीसीटीवी में भी नहीं आई। उल्लेखनीय है कि वारदात में शामिल कई अपराधी पहले ही पुलिस की पकड़ में चुके हैं। पुलिस इनसे प्रदेश की कई आपरािधक घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।
पवन मीणा जयपुर जिले में एटीएम लूट की कई वारदातें कर चुका था। उसके बाद से वह पकड़ा नहीं गया और अपने गांव आसपास के इलाकों में फरारी काटता रहा। कुछ समय से जयपुर पुलिस ने भी उसको ढूंढना बंद कर दिया था। ऐसे में वह पुरानी लूटों के पैसों से अय्याशी कर रहा था। कुछ दिन पहले पैसे खत्म हो गए तो फिर से वारदात करने लगा। सबसे पहले मूंडरू के हनुमान मंदिर से गदा चुराई। उसके पीछे मंशा थी कि 40 किलो चांदी की गदा है। जब पता चला कि गदा चांदी की नहीं है तो कुएं में डाल दिया। इसके बाद खाचरियावास में एटीएम लूट लिया। बड़ी बात यह भी है कि इतनी वारदातों में फरार होने के बाद भी कभी भी स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। यहां वारदात होने के बाद पुलिस इसकी तलाशी में लगी थी।