- Hindi News
- पिस्तौल से डराकर पेट्रोल पंप मालिक से लूटे 1.85 लाख रुपए
पिस्तौल से डराकर पेट्रोल पंप मालिक से लूटे 1.85 लाख रुपए
कस्बेके पास रविवार रात एक व्यापारी को पिस्तौल से डराकर 1.85 लाख रुपए लूट लिए गए। वारदात पेट्रोल पंप मालिक के साथ हुई। वह रोजाना का कलेक्शन लेकर घर जा रहा था। बिना नंबर की बोलेरो कैंपर में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन देर रात तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
पुलिस के मुताबिक खंडेला निवासी परमानंद गोयल का खंडेला मोड़ पर पेट्रोल पंप है। रात करीब दस बजे वह पंप से दिनभर का कैश लेकर घर जा रहे थे। वह कार में थे। जैसे ही कस्बे के पास आए तो पीछे से रही कैंपर कार के आगे रुक गई। परमानंद ने कार रोकी तो कैंपर में सवार तीन युवकों में दो नीचे उतरे। इन्होंने पिस्तौल दिखाई और रुपए नहीं देने पर गोली चलाने की धमकी दी। इससे घबराए व्यापारी ने 1.85 लाख रुपए से भरा बैग बदमाशों के हवाले कर दिया। थैला लेकर वे कैंपर से भाग निकले। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने खंडेला के अलावा जिलेभर में नाकाबंदी करवाई।
मोबाइल छीन कर ले गए
लूटकी घटना के बाद व्यापारी का मोबाइल भी अपने साथ ले गए। व्यापारी के मुनीम बालचंद ने बताया कि शायद बदमाशों की मंशा रही होगी कि घटना की जानकारी तुरंत किसी को नहीं मिल सके। इससे उन्हें भागने में आसानी हो गई। गाेयल ने कार से पेट्रोल पंप पहंुचकर पूरा माजरा बताया।
आधाकिमी तक पीछा
वारदातको अंजाम देने से पहले कैंपर में सवार आरोपियों ने व्यापारी की कार का आधा किमी तक पीछा किया। अहीर का बास के पास सुनसान जगह देखकर कार का रूकवा लिया। एक युवक ड्राइवर और दूसरा बगल की सीट पर आकर बैठा। पहले कैश मांगा जब व्यापारी ने मना किया तो पिस्तौल निकाल ली।
पुलिस को शक : स्थानीय हैं बदमाश, पहले रैकी की
पुलिसका कहना है कि वारदात के तरीके से लग रहा है बदमाश स्थानीय हैं। शायद उन्हें यह जानकारी थी कि परमानंद हर दिन पेट्रोल पंप से रुपए लेकर जाते हैं। संभावना है कि इसके लिए रैकी भी की गई है। लुटेरों की उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है।