बलाई समाज विकास समिति की बैठक हुई
बलाई समाज विकास समिति की बैठक हुई
खंडेला.बलाईसमाज विकास समिति खंडेला कार्यकारिणी की बैठक बस स्टैंड स्थित समिति कार्यालय में सुरेशचंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई। सचिव गणेशप्रसाद गोनावत ने बताया कि समिति द्वारा क्रय की गई भूमि पर 25 अक्टूबर को शिलान्यास एवं प्रतिभा सम्मान समारोह करने का निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष रामलाल बुनकर ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दीपाराम दायमा, मोहनलाल देवठिया, मदनलाल रांगेरा, प्रेमचंद, रामसिंह, सांवर मल, बुद्धराम आदि उपस्थित थे।