पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब गुरारा को मिलेगी 24 घंटे बिजली

अब गुरारा को मिलेगी 24 घंटे बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडेला. राज्यसरकार की नीतिगत योजना के अनुसार अब गुरारा गांव को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके लिए 33/11 केवी जीएसएस खंडेला से अलग से थ्रीफेस फीडर खींचा गया है। रविवार को विधायक बंशीधर बाजिया ने इसका उद्‌घाटन किया।

सहायक अभियंता कार्यालय में आयोजित समारोह में बाजिया ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को परेशानी हो तो अवगत कराएं। जनता के कार्यों में कोताही बरतने वाला कर्मचारी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशाषी अभियंता शीशराम वर्मा ने कहा कि कर्मचारी किसी भी शिकायत का स्थाई समाधान करें। उन्होंने बताया कि गुरारा गांव को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए योजना पर 20 लाख रुपए खर्च हुए हैं तथा 6.13 किलोमीटर नई 11 केवी लाइन खींची गई है। समारोह में विधायक, एक्सईएन, एईएन पुखराज बैरवा, जेईएन मनोज मीणा, बद्रीप्रसाद अलिया आदि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नटवरलाल पारीक, मोहनलाल सिहाग, एडवोकेट सजाउ खां, रामोतार शर्मा, पार्षद प्रशांत सैनी, शंकरलाल मूनका, मो. तैयब, रामगोपाल डोरवाल, भोलूराम दूधवाल, गुरारा सरपंच हरदेवाराम, पूर्व सरपंच अर्जुनलाल शर्मा, कन्हैयालाल यादव, श्रवण नेहरा, गोरधन सैनी, उमरदीन, रामगोपाल सोनी, ओमप्रकाश शर्मा, शहजाद, रामेश्वर, शंकरलाल शिकारी, गोपाल गुर्जर सहित काफी संख्या में शहरवासी ग्रामवासी थे।

खंडेला. कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद अतिथि।