पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुराइयां दूर करता है सत्संग

बुराइयां दूर करता है सत्संग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाटूश्यामजी. शाकाहारीसेवा समिति खाटूश्यामजी के तत्वावधान में रविवार को सीतारामपुरा में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया। मथुरा के राम मनोहर महाराज ने कहा कि जिस प्रकार हवन पूजन से वातावरण शुद्ध होता है, उसी प्रकार सत्संग से मन की बुराइयां दूर होती हैं। इसलिए लोगों को सत्संग में अवश्य जाना चाहिए। महाराज ने कहा कि पंचामृत के बिना कोई भी अनुष्ठान शुभ कार्य पूर्ण नहीं होते, उसी प्रकार जयगुरुदेव के नाम के बिना मन शुद्ध नहीं होता। इस अवसर पर आयोजक हेमाराम सीमार, समिति के अध्यक्ष बनवारी लाल खंडेलवाल, सचिव बनवारी लाल माहीच, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल भार्गव, सांवरमल, श्रवण चौहान, सांवरमल खंडेलवाल, मदनलाल जिलोया सहित कई सत्संगी मौजूद थे। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया।

बावड़ी.धीरजपुरागांव के पूर्व सात मेंबर गोपाल गुरावा ईंसा, वर्तमान सात मेंबर विक्रम ईंसा यूथ फैडरेशन के मेंबर कृष्ण गुरावा ईंसा सहित खंडेला के घाटेश्वर में ब्लॉक स्तरीय धन-धन सतगुरु सत्संग में कई लोगों ने भाग लिया। गोपाल गुरावा ईंसा ने बताया कि बहन तनुजा ईंसा बामणवास ने माता-बहनों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलवाई। डॉ. ओपी ईंसा दुर्गा प्रसाद सैनी ने भक्तों को नशामुक्ति शाहाकार अपनाने की शपथ दिलवाई।