पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मातृभाषा को मान देना हर नागरिक का कर्तव्य: गर्ग

मातृभाषा को मान देना हर नागरिक का कर्तव्य: गर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सूचनाएवं जनसंपर्क कार्यालय (सूचना केंद्र) के सभा भवन में हिंदी दिवस के अवसर पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार, कवि शिवशंकर गर्ग ने कहा कि हिंदी को मान सम्मान देना हर परिवार, हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्य अतिथि भगवान सिंह झाझडिय़ा थे। कवि महावीर व्यास ‘शौमीन’ ने कविता के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का आह्वान किया। इस दौरान ओमप्रकाश खीची, कवि रवि मिश्रा, कवि नसीम टोंकी, शिवनाथ सिंह, कवि बलदेव जगदेव प्रेमी, रामदेव सिंह गढ़वाल, तेजसिंह राठौड़ नरोतम शर्मा ने भी हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में विनोद सोनी, साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी राकेश लाटा, कृष्ण शर्मा, वंदना, कविराज बाबूलाल अजीतगढ़, पीआरओ सतीश कुमार एपीआरओ पूरण मल आदि मौजूद थे।

राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय सीकर में रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मक्खन लाल जांगिड़ बनवारी लाल नेहरा ने हिंदी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। हेमंत शर्मा ने हिंदी के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका वंदना ने की।

लोसल.बंशीवालामहिला महाविद्यालय लोसल के स्वामी विवेकानंद सभागार में रविवार को हिंदी दिवस कार्यक्रम हुआ। समारोह कवि माना राम भामू कवि मदन रसीला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर काव्यपाठ, वाद-विवाद, आशु भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई। प्राचार्य राजेंद्र शर्मा मधुकर ने हिंदी को देश की सबसे समृद्घ भाषा बताया। कार्यक्रम में इग्नू समन्वयक महेश चंद्र कुमावत एवं प्राध्यापक राजेंद्र सिंह राठौड़, डा. जगदीश नारायण ओझा आदि मौजूद थे। मंच संचालन व्याख्याता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।

खंडेला.अन्नाटीम एवं भारतीय क्रांतिकारी संगठन द्वारा रविवार को पंचायत समिति परिसर में तहसीलदार दयानंद रूयल की अध्यक्षता में हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हंसराज बलारां, नरेंद्र वाल्मीकि, शुभकरण सैनी आदि ने हिन्दी भाषा के इतिहास पर प्रकाश डाला।

सीकर. सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में हुई गोष्ठी में चर्चा करते हुए।