राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा दें
पलसाना. अन्नाटीम भारतीय क्रांतिकारी संगठन द्वारा राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को निकाली गई जनचेतना रैली यहां रामलीला मैदान पहुंची, जहां स्वागत किया गया। खंडेला के श्री गणेश मंदिर से शुरू हुई यात्रा दोपहर साढ़े 12 बजे पलसाना पहुंची। यात्रा के साथ आए संगठन के प्रमुख बलबीर सिंह भारतीय ने कहा कि हमारा संकल्प है कि राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा मिले। विहिप के सुभाष सैनी, मुक्तिलाल, सुरेंद्र शिवदयाल शर्मा ने विचार व्यक्त किए।
श्रीगणेश-हनुमानमंदिर में पौषबड़ा
पलसाना.ग्रामशिश्यूं के श्री गणेश हनुमान मंदिर में बुधवार को पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। पुजारी पं. रमेशचंद मिश्रा ने बताया कि दोपहर एक बजे सुंदरकांड शुरू हुए। इसके बाद भक्तों ने पूजन आरती में हिस्सा लिया।