पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार ने मोपेड को टक्कर मारी, खंडेला के युवक की जयपुर में मौत

कार ने मोपेड को टक्कर मारी, खंडेला के युवक की जयपुर में मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/सीकर| बैनाड़में पवनपुरी रोड पर दुपहिया सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिससे सीकर के खंडेला निवासी द्वारका प्रसाद खटीक (53) की मौत हो गई। वे जयपुर में किराए से रहते थे। हादसा मंगलवार को पवनपुरी रोड गोविंद मेडिकल स्टोर के पास हुआ। कार ने लूना को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे द्वारका प्रसाद गंभीर घायल हो गए। टक्कर मारने वाली कार सवार ने पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।