- Hindi News
- National
- गोसेवा समिति की संपत्ति खुर्दबुर्द करने के विरोध में चारोड़ाधाम के संत धरने पर बैठे, ज्ञापन सौंप
गोसेवा समिति की संपत्ति खुर्दबुर्द करने के विरोध में चारोड़ाधाम के संत धरने पर बैठे, ज्ञापन सौंपा
खंडेला | बाबाविश्वंभरदास गोसेवा समिति की संपत्ति को उपपंजीयक द्वारा भूमाफिया से मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुर्दबुर्द करने के विरोध में गुरुवार को धरना दिया।
तहसील कार्यालय के सामने धरने पर अखिल भारतीय चतु:संप्रदाय के अध्यक्ष दिनेशदास महाराज चारोड़ाधाम बैठे। धरने में पूर्व प्रधान हनुमान सिंह आर्य, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष मील, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, नाथूलाल रोयलवाले, नगरपालिका अध्यक्ष पवन कुमार गोयल, गोपाल गुर्जर, पूर्व भाजपा पार्षद प्रशांत सैनी, द्वारकेश शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। गुरुवार सुबह 11 बजे चारोड़ाधाम से दिनेशदास महाराज के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों से तहसील कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठे। धरने को संबोधित करते हुए सुभाष मील ने कहा कि गोशाला की संपत्ति इसी के अधीन रहनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। धरने पर पहुंचे उपखंड अधिकारी ने धरनार्थियों से कहा कि उनके पास जैस ही सूचना पहुंची, फाइल अपने पास मंगवाली है। धरना समाप्ति से पूर्व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मांग की है कि वार्ड 11 में स्थित शांति निकेतन गोसमिति की संपत्ति की समुचित देखरेख प्रशासन के संरक्षण में गोसेवा समिति को दी जाए। उक्त संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सहयोगी उपपंजीयक खंडेला उपपंजीयक कार्यालय के पदस्थपित कार्मिकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर भूमाफिया को पाबंद करने की मांग की है।
धोखाधड़ीका मुकदमा दर्ज : खंडेला | चारोड़ाधामके दिनेशदास महाराज ने गुरुवार को ललिता देवी मिश्रा निवासी जयपुर, सब्जअली निवासी खंडेला, किशनलाल निवासी गुलाबबाग, नाथूराम गुर्जर, हरिप्रसाद गुर्जर निवासी मेहरों की ढाणी, रमेश निवासी बड़जी की ढाणी, राजेंद्र जाट निवासी बरसिंहपुरा, शेख इकबाल निवासी गुढ़ा के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।