गरबा की मचेगी धूम, मेले बढ़ाएंगे रौनक
श्राद्धपक्ष संपन्न होने के साथ ही गुरुवार से नवरात्र स्थापना होगी। घर घर देवी की विशेष पूजा होगी। नवरात्र से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। जिलेभर में दुर्गा पूजा महोत्सव, रामलीला और दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में बाय के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव को लेकर आयोजक विशेष तैयारियों में जुटे हुए हैं। 25 से रामलीला शुरू होगी और तीन अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।
दिनभरहोंगे धार्मिक आयोजन, शाम को विशेष आरती
शहरमें एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होंगे। इसमें दिनभर धार्मिक आयोजन और शाम को विशेष आरती होगी। शहर में सुभाष चौक, रामलीला मैदान, शीतला चौक, डोलिया का बास, अंबेडकर नगर सहित एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजन होंगे।
बाय के दशहरा उत्सव में नहीं होता रावण दहन
खाटूश्यामजी.बायका दशहरा मेला को राजस्थान में कोटा के बाद सबसे बड़े दशहरा उत्सव मनाया जाता है। राम-रावण युद्ध के अलावा दशरथ-कैकेयी संवाद, सीताहरण, खरदूषण जटायु युद्ध, मेघनाथ शक्ति प्रयोग लंका दहन के साथ ही रात को विभिन्न अवतारों की झांकी आकर्षण के केंद्र है। यहां रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता है। दशहरा मेला समिति के मंत्री नौरंग सहाय भारतीय डा. राधेश्याम व्यास ने बताया कि इस बार यह 158 वां मेला भरेगा। मेले में राम रावण की सेना के बीच आपस में अस्त्र शस्त्र से युद्ध होता है। इसमें धार्मिक आस्था का सजीव चित्रण होता है। इसी गांव के करीब 200 कलाकार भाग लेते हैं।
सीकर में मनाएंगे 62वां दशहरा उत्सव
सीकर.रामलीलामैदान पर 1953 से दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। इस बार 62वां दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। सांस्कृतिक मंडल सीकर के मंत्री जगदीश प्रसाद चौकडिका ने बताया कि 40 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जाएगा। खंडेला के भवानीशंकर के परिवार की ओर से रावण का पुतला बनाया जा रहा है।
जीणमाता : फूलों से सजेगा दरबार
रैवासा.जीणमातामेले में इस बार भक्तों को दर्शन करने करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। मंदिर कमेटी ने आवागमन की सुचारू व्यवस्था की हैं। सुरेंद्र पुजारी ने बताया कि मंदिर कमेटी ने सीसीटीवी कैमरे की भी अलग से व्यवस्था की है। ट्रस्ट की जीण वाटिका धर्मशाला में श्रद्धालुओं के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
सीकर शहर में नवरात्रा के लिए गरबा महोत्सव की