पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद नेहरा की प्रतिमा का अनावरण

शहीद नेहरा की प्रतिमा का अनावरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. कटराथलपंचायत में पूर्व विधायक रणमल सिंह सरपंच भगवान सिंह की उपस्थिति में शहीद नौरंग लाल नेहरा की प्रतिमा का अनावरण हुआ। जिसमें अतिथियों ने शहीद परिवार का सम्मान किया। समारोह में विधायक रतन लाल जलधारी, झाबर सिंह खर्रा, गोविंद सिंह डोटासरा, गोरधन वर्मा, पूर्व सांसद महादेवसिंह खंडेला, जिला प्रमुख रीटा सिंह, दिलसुख चौधरी, ताराचंद, भगवान सिंह भामू, कर्नल वेदप्रकाश, सुखदेव सिंह आदि शामिल हुए। इससे पहले शहीद परिवार की ओर से वीरांगना उदी देवी, शहीद के भाई नानूराम नेहरा, बिड़दी चंद नेहरा की अगुवाई में अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक जलधारी ने शहीद स्मारक चारदीवारी निर्माण के लिए दो लाख रुपए की सहायता की घोषणा की। मंच संचालन नूर मोहम्मद पठान, सरोज लोयल दयाराम महरिया ने किया।