17 किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त
खंडेला. स्वच्छतापखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका खंडेला द्वारा सोमवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं रेहडिय़ों से 17 किलोग्राम प्लास्टिक की थैलियां जब्त की है। ईओ सलीम खान, हरिसिंह, मोतीराम, नंदलाल आदि ने कार्रवाई करते हुए पखवाड़ा के अंतर्गत 51 किलो प्लास्टिक की थैलियों को जब्त कर ली है तथा व्यापारियों को सलाह दी है कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करे
बैठककल
खंडेला.राजस्थानपेंशनर्स समाज उपशाखा खंडेला की मासिक बैठक शशि शिवालय भवन में 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। अध्यक्ष लिखमीचंद अनंत ने बताया कि समस्याओं पर चर्चा होगी।