चिकित्साकर्मियों की मासिक बैठक
चिकित्साकर्मियों की मासिक बैठक
खंडेला.ब्लॉकसीएमओ कार्यालय खंडेला में सोमवार को ब्लॉक के चिकित्साकर्मियों की मासिक बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक की समस्त प्रसाविकाएं, चिकित्सा अधिकारी, सुपरवाइजर एवं महिला स्वास्थ्य दर्शिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल, ब्लॉक सीएमओ डॉ. ओपी झरवाल ने परिवार कल्याण, टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की तथा लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए। पेंटावेलेंट वैक्सीन, आशा प्रोफाइल, स्वच्छता अभियान, मौसमी बीमारी डॉट्स के बारे में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में डॉ. नरेश पारीक, अमित पारीक, महिपाल बाजिया, गौरव वर्मा मौजूद थे
स्कूलमें बच्चों को स्वेटर बांटे
सिरोही.ग्रामनाथाकीनागंल की राजकीय स्कूल में सोमवार को जरूरतमंद बच्चों को ग्राम के श्रीपाल सिंह की तरफ से स्वेटर बांटने के कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रेमसिंह बाजौर थे। विधायक ने स्कूल को दसवीं से बारहवीं बनाने की घोषणा की। स्कूल स्टाफ की तरफ से विधायक को साफा बांधकर कर स्वागत किया गया