पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडेला में एसपी ने की जनसुनवाई

खंडेला में एसपी ने की जनसुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडेला . एसपीडॉ. रवि ने गुरुवार को यहां थाने में जनसुनवाई की। लोगों का कहना था कि बस स्टैंड पर अतिक्रमण है, इससे बार-बार जाम लगा जाता है, इसलिए दो ट्रैफिक कर्मियों की व्यवस्था करने से आमजन को राहत मिल सकती है। रामेश्वरलाल शर्मा दूल्लेपुरा ने सीएलजी सदस्यों को पहचान कार्ड दिलाने की मांग की है। हंसराज बलारां ने वनों की अवैध कटाई पर रोक लगाने के बारे में कहा।

हरनाथ चौधरी ने गुलाब बाग में मंदिर को तोड़ने की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही। डॉ. अहमद हसन फारुकी ने बस स्टैंड तथा चौपाटी पर शौचालय बनाने, अस्पताल में महिला चिकित्सक लगाने की बात रखी। समस्याओं को सुनने के बात डॉ. रवि ने कहा कि अतिक्रमण समस्या का निदान अकेले पुलिस के माध्यम से नहीं हो सकता। आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने में नफरी बढ़ाई जाएगी।

खंडेला. जनसुनवाई करते एसपी डॉ. रवि