एटीएम लूट के तीनों आरोपी रिमांड पर
दांतारामगढ़ | खाचरियावासमें एटीएम लूट के तीनों आरोपियों को बापर्दा एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को चार दिन के रिमांड पर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार पिंटू उर्फ धर्मवीर सिंह निवासी भोजी की ढाणी तन खंडेला, धोलिया निवासी पुजारी का बास डब्बू उर्फ रवि निवासी गौरियां को यहां एसीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। गौरतलब है कि पुलिस ने आठ में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन की तलाश जारी है। आरोपियों ने कबूला है कि पवन मीणा के साथ मिलकर आठ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया और आपस में बराबर हिस्सों में राशि का बंटवारा कर लिया। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनमें सुनील मीणा रिमांड पर है तथा एक को जेल भेजा जा चुका है।