पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांगरवा में राम कथा शुरू कलश यात्रा निकाली

सांगरवा में राम कथा शुरू कलश यात्रा निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रैवासा | सांगरवाग्राम में नौ दिवसीय राम कथा गुरुवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। कलश यात्रा सुबह नौ बजे गांव के बालाजी मंदिर से रवाना होकर श्री हनुमान मंदिर स्थित कथा स्थल पहुंची।

कथा स्थल पर ग्रामीणों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। मंच पर कथावाचक मुरलीधर महाराज का मोहनलाल स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, सांवरमल स्वामी, रामावतार स्वामी ने स्वागत किया। रैवासा अग्रपीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य के सानिध्य में होने वाली कथा में कथावाचक मुरलीधर महाराज ने कहा कि राम के भक्त को कभी संकट नहीं आता है। अगर आता है तो राम के नाम का सुमिरण करने पर स्वत: दूर हो जाता है। कथा सुनने के लिए गौरियां, रानोली, शिश्यूं, अजबपुरा, बैद की ढाणी, टोडी माधोपुरा, बराल, खंडेला आदि जगह से श्रद्धालु पहुंचे। सांवरमल स्वामी ने बताया कि कथा नौ दिन चलेगी।

रैवासा. सांगरवा में राम कथा शुरू होने पर निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...