प्रतियोगिता का आयोजन
खंडेला | बाबाविशंभरदास महाविद्यालय खंडेला में सोमवार को रंगोली मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें रंगोली प्रतियोगिता में रानी झांसी ग्रुप प्रथम, पद्ममनी ग्रुप द्वितीय रानी जोधा ग्रुप तृतीय स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में किरण मीणा प्रथम, प्रियंका कुमावत द्वितीय रेहाना बानो तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।