प्रतिभावान बेटियों को मिला गार्गी पुरस्कार
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया मां शारदे का स्वागत
वसंतपंचमी पर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए। मां शारदे के स्वागत में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
श्री सीताराम सोमानी बालिका आदर्श विद्यामंदिर में परम कॉलेज निदेशक मनोहर लाल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में स्कूल व्यवस्थापक ओमप्रकाश की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सिविल लाइंस स्थित विद्या भारती पब्लिक स्कूल में प्राचार्य पवन शर्मा प्रशासक धीरज कंवर की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। ज्ञानभारती पब्लिक स्कूल राधाकिशनपुरा में मैनेजिंग डाइरेक्टर मनोज सैनी अलका यादव ने छात्रों को वसंतोत्सव के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।
परम श्रद्धा ग्रामीण विकास एवं शिक्षण संस्थान सीकर में तथा परम श्रद्धा पब्लिक स्कूल राधाकिशनपुरा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज बाटड़ चूरू भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। सचिव कमलेश शर्मा स्कूल प्राचार्य शारदा शर्मा ने वसंत पंचमी पर्व की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एमआरबी गौड़ शिक्षण संस्था रामपुरा रोड में संस्था निदेशक की उपस्थिति में समारोह हुआ। श्रीराम कॉम्पिटिशन क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड में बसंत पंचमी महोत्सव निदेशक सुभाष मील की उपस्थिति में मनाया गया। बसंत विहार स्थित किड्स वाटिका प्ले स्कूल में बच्चों यलो-डे मनाया गया।
गुरुप्रज्ञा इंटरनेशनल स्कूल रघुनाथगढ़ में निदेशक विष्णु कुमावत चंदा कुमावत ने बसंत ऋतु के महत्व पर प्रकाश डाला। पिपराली रोड एमके मेमोरियल शिक्षण संस्थान में निदेशक मनीष ढाका की उपस्थिति में बच्चों ने रंगबिरंगी झांकियां प्रस्तुत की। ग्रुप निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन महावीर ढाका सचिव आंचल चौधरी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में निदेशक मनोज कुमावत ने बसंतोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। बजरंग कांटा के समीप एड्यू ब्रेन ग्लोबल एकेडमी में निदेशक राजेंद्र पारीक प्राचार्य शोभा सक्सेना की उपस्थित में समारोह हुआ। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सीकर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय पुस्तकालय सीकर में बसंती पंचमी समारोह आयोजित किया गया। स्काउट मास्टर जगदीश प्रसाद शर्मा ने अध्यक्षता की। सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा पुस्तकालय अध्यक्ष चंद्र सिंह की उपस्थित में मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। गायत्री शक्ति पीठ सीकर में व्यवस्थापक संतलाल कौशिक की उपस्थित में कार्यक्रम हुआ। वैद्य महावीर शर्मा, घनश्याम पाराशर ने गुरु की महिमा बताई।
विद्या भारती
एड्यूब्रेन
एमके मेमोरियल
श्रीराम
ज्ञान भारती
डीपीएस
किड्स वाटिका
केशवानंद
प्रिंस स्कूल
सुभाष स्कूल सेवद
धोद
सीकर