अवैध ट्रॉली बनाने का कारोबार जोरों पर
खानपुर। कस्बेके कई स्थानों पर ट्रैक्टर की ट्रॉलियां अनाधिकृत तरीके से बनाने का कारोबार जोरों पर है। इससे ट्रॉलियों की चोरी बढ़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रॉलियों के निर्माताओं के द्वारा परिवहन विभाग से पंजीयन कराने के पश्चात विभाग के द्वारा ट्रोलियों के नम्बर जारी कर प्रति 10 ट्रॉलियां बनाने की स्वीकृति एक बार में प्रदान की जाती है। जबकि कस्बे के विभिन्न वर्कशॉप पर अनाधिकृत तरीके से कम दाम पर सरे आम ट्रॉलियां बनाकर बैची जा रही है। जिससे परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान क्षैत्र में ट्रैक्टरों के साथ फर्जी तरीकों से ट्रोलियों से अवैध कार्य किये जा रहे हंै। परिवहन विभाग के अधिकारी दिनेश सागर ने बताया कि मामले की जांच कर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
खानपुर. अनाधिकृत वर्कशॉप पर बनती ट्रॉलियां।