पशुपालन विभाग के दो अफसर एपीओ
जयपुर | राज्यके पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने झालावाड़ के ग्राम अकावद में उपचार के बाद सात ऊंटों की मृत्यु के मामले में पशुपालन विभाग झालावाड़ के संयुक्त निदेशक डा. रामगोप मीणा सहित खानपुर के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसपी सिंह को एपीओ कर दिया। सैनी ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए है। झालावाड़ के पशु चिकित्सालय खानपुर में ग्राम अकावद में 19 और 20 सितम्बर को सर्रा रोग नियंत्रण योजना के तहत दो दिवसीय शिविर रखा था। इसमें कुल 188 ऊंटों को बाह्य, अंत: एवं रक्त परजीवियों के नियंत्रण के लिए दवाई दी गई थी। पशुपालन विभाग कोटा के अतिरिक्त निदेशक डॉ. अशोक शर्मा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।