पौधे लगाकर रक्षा की शपथ ली
बकानी| पंचायतसमिति के रेंपला गांव में मा भागवत माता गरबा मंडल की बैठक आयोजित की गई बैठक में गरबा मंडल के अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर ने गरबा कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की तथा भागवत माता गरबा मंडल द्वारा मंदिर परिसर के पास श्मशान भूमि को सौंदर्यीकरण करने के लिए मंडल द्वारा श्मशान भूमि पर एक हजार पौधे लगाकर उनकी रक्षा की शपथ ली। इस अवसर पर भंवरलाल माली, संजय माली, रामबाबू माली, अजय, प्रेमचंद, अजय प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विहिपकी बैठक आज
खानपुर.विश्वहिन्दू परिषद की बैठक सोमवार को दोपहर एक बजे झालावाड़ में आयोजित की जाएगी। जिला मंत्री राधाकिशन सुमन ने बताया कि सोमवार को झालावाड़ में आयोजित बैठक में स्वर्ण जयंती समारोह और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला कार्यकारिणी एवं सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, मंत्री संयोजक उपस्थित रहेंगे।
उदयपुरपैटर्न पर विकास करने की मांग
झालावाड़।झालावाड़विकास मंच की ओर से उदयपुर पैटर्न पर झालावाड़ का विकास करने की मांग की गई। रविवार को गढ़ पार्क में हुई बैठक में दिनश सक्सेना ने सरकार से मांग की कि यहां के तालाब, पार्कों को आकर्षक स्वरुप प्रदान किया जाए। इस अवसर पर कन्हैया कश्यप, सुहास शर्मा, ओम पाठक सहित कई ने विचार व्यक्त किए।
भारतको जानो प्रतियोगिता का समापन
सुनेल.भारतविकास परिषद युवा शाखा सुनेल द्वारा दक्षिण-पूर्व प्रांत की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन त्रयंबकेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया। युवा शाखा अध्यक्ष श्रीराम पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी निजी विद्यालयों के वरिष्ठ वर्ग में 180 छात्र-छात्राएं कनिष्ठ वर्ग में 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता प्रभारी तूफान नागर, नरेन्द्र राठौर, बद्रीलाल पाटीदार, पुरूषोत्तम गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लक्ष्मीनारायण, युसूफ लपाट, गिरीराज गुप्ता गौरव गुप्ता ने परीक्षा आयोजित की। इसके बाद युवा शाखा ने मंदिर परिसर में काव्य गोष्ठी आयोजित कर हिंदी दिवस मनाया।
न्यूज़ इनबॉक्स