पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैलाश भाल बने दोबारा अध्यक्ष

कैलाश भाल बने दोबारा अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैलाश भाल बने दोबारा अध्यक्ष

खानपुर|अग्रवालनवयुवक मंडल खानपुर की बैठक शुक्रवार की रात 8 बजे जैन चैत्यालय मन्दिर परिसर में अध्यक्ष कैलाश भाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 25 सितंबर को अग्रसेन महाराज की जयंती पर्व मनाने को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। इससे पहले अग्रवाल नवयुवक मंडल कार्यकारिणी के गठन को लेकर सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष पद के लिए कैलाश भाल को चुना गया। कार्यकारिणी में प्रवक्ता सत्यनारायण अग्रवाल (मंगू), उपाध्यक्ष विमल कुमार लीमी वाले, महामंत्री सत्यनारायण कक्कड़, कोषाध्यक्ष महेश कुमार गर्ग को बनाया गया।